कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल: उपद्रवियों ने पुलिस पर किया हमला, डीसीपी समेत कई घायल; इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान ओडिशा के कटक शहर में शनिवार रात हिंसा भड़क उठी। दो गुटों के बीच शुरू हुई झड़प ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। उपद्रवियों ने न सिर्फ एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, बल्कि पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में डीसीपी ऋषिकेश खिल्लारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने पूरे शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

कब और कैसे भड़की हिंसा

सूत्रों के अनुसार, यह घटना 4 अक्तूबर की रात करीब 1 बजे की है, जब भुसानी टाइम पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। उसी दौरान दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। भीड़ ने पत्थर और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं।

पुलिस जब स्थिति संभालने मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि डीसीपी ऋषिकेश खिल्लारी को भी चोटें आईं। शहर में फिलहाल तनाव का माहौल है।

कटक में इंटरनेट सेवा बंद, सोशल मीडिया पर रोक

प्रशासन ने गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि कटक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, कटक डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) और 42 मौजा क्षेत्र में
5 अक्टूबर शाम 7 बजे से 6 अक्टूबर शाम 7 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

इस दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।

अग्निशमन विभाग ने बताया – कई जगहों पर लगाई गई थी आग

सहायक अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार बेहरा ने बताया कि गौरीशंकर पार्क के पास दंगाइयों ने लगभग 8-10 जगहों पर आग लगा दी थी। हालांकि, सभी स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों पर भी पत्थरबाजी की गई थी, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है।

छह गिरफ्तार, शहर में अलर्ट जारी

कटक एडिशनल पुलिस कमिश्नर नरसिंह भोलो ने जानकारी दी कि अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शहरभर में अलर्ट जारी कर दिया है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, पुलिस छतों और मुख्य मार्गों से स्थिति पर नजर रख रही है ताकि कोई नई घटना न हो।

पूर्व सीएम नवीन पटनायक की अपील – शांति और सौहार्द बनाए रखें

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने कटक की घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य की पहचान भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से रही है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बीजेडी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पटनायक ने सभी पक्षों से संयम और शांति बरतने की अपील की है, ताकि स्थिति और न बिगड़े।

प्रशासन की अपील – अफवाहों पर ध्यान न दें

जिलाधिकारी (डीएम) कटक ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ और अफवाह फैलाने वाले संदेश वायरल हो रहे थे, जिससे माहौल और बिगड़ सकता था। इसलिए एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद की गई है।
प्रशासन ने कहा है कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह काबू में है और लोगों को अफवाहों से दूर रहना चाहिए।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

8 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

10 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

10 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

10 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

11 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

11 hours ago