मझौली में शराब की दुकान पर बवाल, नाराज स्थानीयों ने किया विरोध प्रदर्शन

समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो हुआ वायरल

नशे में धुत लोगों की हरकतों से परेशान महिलाएं और बच्चे

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मझौली कस्बे में संचालित शराब की दुकान स्थानीय निवासियों के लिए सिरदर्द बन गई है। आरोप है कि दुकान का संचालन निर्धारित समय से हटकर हो रहा है और चोरी-छिपे भी शराब बेची जा रही है। इस अव्यवस्था के चलते शुक्रवार देर शाम पचास से अधिक लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और दुकान को बंद कराने की मांग उठाई।

भाजपा मंडल महामंत्री हिमांशु मिश्र उर्फ चंचल ने कहा कि पटेल नगर वार्ड नंबर 3 में चल रही दुकान सुबह चार बजे से रात 12 बजे तक खुली रहती है। शटर बंद होने के बाद भी दीवार के कोने से चोरी-चुपके शराब बेची जाती है। इसी वार्ड के निवासी सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा विरोध करने वालों को धमकियां दी जाती हैं।

भूतपूर्व सैनिक वशिष्ठ मिश्र ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शराबियों की वजह से आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है। नशे में धुत लोग घर के बाहर गिर जाते हैं, गंदी-गंदी बातें करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार चोरी-छिपे घरों से सामान भी गायब हो जाता है।

वार्ड निवासी नूरुद्दीन पुत्र फरीदन ने बताया कि सुबह चार बजे से ही शराब बिकनी शुरू हो जाती है और शराबी मस्जिद के बाहर चबूतरे पर बैठकर धार्मिक स्थल को अपवित्र करते हैं। साथ ही लोगों के दरवाजे के बाहर खड़े होकर असामाजिक हरकतें करते हैं। इससे महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शराबियों के आतंक से त्रस्त लोग अब क्रमिक अनशन शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

26 minutes ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

37 minutes ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

52 minutes ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

3 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

4 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

4 hours ago