होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को होली के अवसर पर अवकाश रहेगा, लेकिन इसके स्थान पर 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, संस्थान एवं कोषागार सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।
निर्गोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत घोषित अवकाश के समायोजन के तहत यह निर्णय लिया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी को प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों और बैंकों में नियमित रूप से कार्य संपादित होगा, ताकि प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्य प्रभावित न हों।
शासन के इस निर्णय से आमजन को सेवाएं पूर्ववत मिलती रहेंगी और होली अवकाश के कारण लंबित कार्यों के निस्तारण में भी सुविधा होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

25 minutes ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

32 minutes ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

2 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

2 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

2 hours ago