कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 के लिए दस विशिष्ट बाल साहित्य सम्मानों के लिए संस्तुतियाँ आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी संस्थान की निदेशक एवं प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे ने दी।उन्होंने बताया कि चयनित साहित्यकारों को ₹51,000 की धनराशि सहित सम्मानित किया जाएगा। यह संस्तुतियाँ व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा, हस्ताक्षर युक्त मूल प्रति के रूप में संस्थान को भेजनी होंगी। सम्मान की श्रेणियाँ इस प्रकार हैं: सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान,सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान,शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान,आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान, उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मानसंस्थान द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संस्तुतिकर्ता का पूरा नाम, पता व दूरभाष सहित विवरण, तथा साहित्यकार का जीवनवृत्त, प्रकाशित साहित्य, पुरस्कार/सम्मान, संपर्क सूत्र, इत्यादि जानकारी के साथ संस्तुति प्रपत्र अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाना चाहिए।महत्वपूर्ण तिथि: अंतिम तिथि – 18 अगस्त, 2025
वेबसाइट .www.uphindisansthan.in
निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि एक प्रपत्र में केवल एक साहित्यकार की संस्तुति मान्य होगी, तथा निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त संस्तुतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। संस्थान का निर्णय अंतिम होगा और उस पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…