महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग उ.प्र. देवेंद्र शर्मा ने जनपद भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल, कंपोजिट विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र सिसवा-अमहवा, वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार, और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।
अध्यक्ष ने सबसे पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय में एनआरसी और पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। दोनों वार्ड पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील थे। अध्यक्ष ने भर्ती बच्चों के अभिभावकों से बात की। लोगों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें सभी सुविधाएं मिल रही हैं। अस्पताल में मरीजों की बड़ी संख्या देखकर उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि लोगों में सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास है। इसका मतलब है कि शासन के प्रयासों का लाभ उन्हें मिल रहा है।
इसके बाद उन्होंने कंपोजिट विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र सिसवा-अमहवा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों की गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही केंद्र प्रबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय में नामांकन की तुलना में उपस्थिति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की और अभिभावकों से वार्ता कर बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत उन्होंने जिला कारागार में महिला बैरक में माता बंदियों से बात की। उन्होंने क्रेच व चिल्ड्रेन पार्क को देखा और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि क्रेच में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्बद्ध करें, ताकि बच्चों के शिक्षण को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने 18-21 वर्ष के बंदियों की शिक्षा हेतु एक शिक्षक को जिला कारागार से सम्बद्ध करने हेतु बीएसए को निर्देशित किया तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय सदर में छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया। भोजन में चावल-दाल, रोटी-सब्जी, सलाद व रायता परोसा गया।
उन्होंने कहा कि बाल कल्याण से जुड़े सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ बालक/बालिकाओं के कल्याण हेतु कार्य करें और शासन की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करें।
निरीक्षण के दौरान प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, सीएमएस डॉ ए.के. भार्गव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…
पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…