बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने जरवलरोड पावर हाउस पहुंचकर पावर हाउस का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान 37 प्रतिशत लाइन लॉस की बात पता चलने पर चेयरमैन भड़क उठे।
लाइन लास की गणित समझाते हुए स्वयं कर्मचारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को सुधार का पाठ पढ़ाया।अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज सोमवार को सुबह डीयुटी समय पर पावर हाउस जरवलरोड पहुँचे चेयरमैन ने भुगतान बिल, विभागीय योजना, विद्युत बाधित होने की जानकारी सहित अन्य पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जरवल रोड क्षेत्र में होने वाली विद्युत सप्लाई के साथ जमा होने वाले विद्युत बिल के बारे में पूछा। करीब 37 परसेंट बिजली का नुकसान होने की बात सामने आयी। इस पर चेयरमैन भड़क उठे। उन्होंने मातहतों से वजह जानने की कोशिश की लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की हर हाल में लाइन इनकमिंग के साथ भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए अधिकतम 10 से 15% लाइन लॉस ही होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान केवाईसी से संबंधित जानकारी लेने के लिए पास मौजूद केवाईसी फॉर्म पर मौजूद उपभोक्ता के नंबर पर फोन मिला कर चेयरमैन ने जानकारी हासिल की। उपभोक्ता से पूछा क्या समय से बिल मिलता है संतोषजनक उत्तर मिलने पर पास मौजूद अवर अभियंता दिनेश कुमार से प्रत्येक उपभोक्ता का समय से मीटर रीडिंग के साथ मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर से जोड़ने की सलाह दी।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…