सीजीएसटी रिश्वत कांड से खुलीं भ्रष्टाचार की परतें, CBI जांच में ‘सेटलमेंट नेटवर्क’ की आशंका

झांसी/कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के झांसी में केंद्रीय जीएसटी (CGST) विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर समेत तीन अधिकारियों पर करोड़ों रुपये की रिश्वत के आरोपों का सीबीआई द्वारा खुलासा किए जाने के बाद महकमे में लंबे समय से पनप रहे कथित भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है, लेकिन संकेत साफ हैं कि यह कार्रवाई कुछ चुनिंदा नामों तक सीमित नहीं रहने वाली।सूत्रों के मुताबिक, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, केंद्रीय जीएसटी के भीतर चल रहे कथित ‘सेटलमेंट नेटवर्क’ की पूरी तस्वीर सामने आ सकती है। इस कार्रवाई की जद में कानपुर के वरिष्ठ अधिकारी सहित तीन अफसरों के नाम आने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।अचानक कार्रवाई नहीं, भीतर से मिली पुख्ता जानकारीसूत्रों का दावा है कि यह मामला किसी सामान्य ट्रैप का नतीजा नहीं है, बल्कि इसके पीछे विभाग के भीतर से निकली अंदरूनी और सटीक सूचना निर्णायक साबित हुई।

इसे भी पढ़ें –Gorakhpur News: झोलाछाप की दवा बनी काल, सात माह की मासूम की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

अब यह सवाल उठ रहा है कि यह जानकारी किसी असंतुष्ट मुखबिर ने दी या फिर सिस्टम के भीतर बैठे किसी ऐसे व्यक्ति ने, जिसे कथित मोटी डील से बाहर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि झांसी डिवीजन में करोड़ों रुपये के कथित सेटलमेंट और लेन-देन की सूचना सीबीआई तक पहुंचाने में विभागीय मुखबिरों की अहम भूमिका रही।सेटलमेंट के खेल में होती है करोड़ों की कमाईकेंद्रीय जीएसटी विभाग में मुखबिरों की एक समानांतर व्यवस्था लंबे समय से सक्रिय बताई जा रही है। नियमों के अनुसार कर चोरी की सटीक सूचना देने पर मुखबिरों को सीक्रेट फंड से इनाम दिया जाता है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह राशि बेहद कम होती है।इसी वजह से कई मामलों में मुखबिर आधिकारिक इनाम की बजाय सेटलमेंट के रास्ते को चुनते हैं, जिसमें विभागीय अफसरों और मुखबिर दोनों की कथित रूप से मोटी कमाई होती है। झांसी मामले में भी दावा है कि करोड़ों की डील हुई, लेकिन मुखबिर को अपेक्षित हिस्सा नहीं मिला। इसी असंतोष के चलते उसने यूटर्न लिया और पूरा मामला उजागर हो गया।बड़ी डील से बाहर हुए अफसरों की नाराजगी बनी वजहइस प्रकरण में दो ऐसे अधिकारियों की भूमिका भी चर्चा में है, जिन्हें शुरुआत में कथित सेटलमेंट का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन बाद में बाहर कर दिया गया। बड़ी डील से बाहर होने की नाराजगी ने पूरे सिंडिकेट की गोपनीयता तोड़ दी और मामला सीधे सीबीआई तक पहुंच गया।पहला मामला नहीं, पहले भी लग चुके हैं आरोपझांसी रिश्वत कांड केंद्रीय जीएसटी में कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में देश के अलग-अलग हिस्सों से सीजीएसटी अधिकारियों पर रिश्वत, सेटलमेंट और कर चोरी को नजरअंदाज करने के गंभीर आरोप सामने आते रहे हैं।कानपुर में ही इससे पहले सीजीएसटी कमिश्नर संसारचंद को घूस लेते पकड़ा गया था, जिसमें कई अन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में आए थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

1 hour ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

1 hour ago

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

11 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

11 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

12 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

14 hours ago