कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दक्षिण कोरिया शिष्टमंडल का मंगलवार को बिहार खूर्द ( समऊर बाजार) से जनपद आगमन हुआ। जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह, उपजिलाधिकारी तमकुहीराज विकास चंद्र सहित जनपद के अधिकारीगणों व जनप्रतिनिधिगणो द्वारा, शिष्टमंडल के सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया।
शिष्टमंडल में शामिल 200 कोरिया गणराज्य के नागरिकों ने बिहार प्रांत के गांव परसौनी, भागीपट्टी होते हुए बिहार खुर्द(समउर बाजार) के रास्ते जनपद में प्रवेश किया है।
विदित हो कि उक्त शिष्टमंडल 07 मार्च से 11 मार्च तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर पद गमन कर, प्रवास एवं दर्शन पूजन करेंगें। 11 मार्च को शिष्टमंडल लुम्बिनी नेपाल राष्ट्र में प्रवास/दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगें।
08 मार्च की सुबह फाजिलनगर, गोपालगढ़ होते हुए कसया तहसील के कुशीनगर के लिए शिष्टमंडल रवाना होगा।
09 मार्च को महापरिनिर्वाण मंदिर के दर्शन व पूजा अचर्ना के बाद 10 मार्च को तहसील कप्तानगंज के बेदौली महुआ डीह होते हुए, दुबौली, पुरन छपरा नारायणपुर, मलकुही होते हुए सेमरा को जाएंगे।
तत्पश्चात 11 मार्च को कप्तानगंज तहसील के ही इंद्रपुर, शीतलापुर, पकड़ी विशुनपुरा, हरपुर होते हुए 12 मार्च को महराजगंज के लिए शिष्टमंडल प्रस्थान करेगा। इस दौरान शिष्टमंडल के विभिन्न स्थलों पर रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की गई है।
जनपद में शिष्टमंडल के पद यात्रा/भ्रमण के दौरान व विश्राम स्थल पर शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…