मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स मीटिंग सम्पन्न — ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में लीड बैंक मैनेजर के साथ जिले के सभी बैंक समन्वयकों की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को दिए जाने वाले ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME), मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूहों को कार्यशील पूंजी (CCL), तथा पशुपालन व मत्स्य विभाग की किसान क्रेडिट कार्ड योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। इन योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से ऋण मुहैया कराने में बैंकों द्वारा बरती जा रही धीमी प्रक्रिया पर चिंता जताई गई। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन बैंकों की ऋण वितरण की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे एक सप्ताह के भीतर सुधार लाएं और योजनाओं के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और योजनाओं की प्रगति से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैंक प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने स्तर पर आ रही समस्याओं और समाधान के प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैंकों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए निरंतर निगरानी करें ताकि कोई पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं के अंतर्गत समस्त प्रक्रियाएं पारदर्शिता और तत्परता के साथ पूरी हों।

Karan Pandey

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

5 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

5 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

7 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

7 hours ago