जनपद मे लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय हेतु केंद्र निर्धारित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/ जिला खरीद अधिकारी जय प्रकाश ने बताया है कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रू० प्रति कु० एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रू0 प्रति कु० निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा जनपद हेतु धान क्रय का लक्ष्य 103000.00 मी०टन निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 103 क्रय केन्द्र का स्थापित हो चुके है जिसमें से खाद्य विभाग के 35, पी0सी0एफ0 के 48, पी०सी०यू० के 18, कृषि उत्पादन मण्डी समिति के 01 एवं भा०खा०नि० के 01 क्रय केन्द्र स्थापित है। जनपद में दिनांक 20.11.2023 तक 744 कृषकों से 48538 कु० धान की खरीद की जा चुकी है। बस्ती/गोरखपुर मण्डल में जनपद सन्तकबीरनगर लक्ष्य के अनुरूप खरीद में अग्रणी स्थान है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में विपणन शाखा के अतिरिक्त सहकारिता के संस्थाओं पी०सी०एफ०/पी०सी०यू० पर भी कृषकों के भुगतान हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। विक्रय किये गये समस्त किसानों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। किसान बन्धु किसी भी क्रय केन्द्र पर अपना धान विक्रय कर सकते है। किसान भाईयों के हित में यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि उनका सत्यापन नही भी हो पाया होगा तो धान विक्रय के समय ही सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी सहसील से वार्ता करते हुये सत्यापन कराते हुये क्रय का कार्य कराया जायेगा। केन्द्र प्रभारियों को भी निर्देश दिया है कि कृषकों से सम्पर्क करते हुये अधिक से अधिक धान क्रय करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने जनपद के किसान भाईयों को अवगत कराया है कि वे अपना धान सुखाकर एवं साफ सुथरा करके केन्द्र पर लायें और अपने निकटस्थ किसी भी क्रय केन्द्र पर धान विक्रय कर सकते है। किसान भाईयों को धान विक्रय करने में कोई असुविधा होती है तो कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर- 7839565081 पर सम्पर्क करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

🕰️ १६ अक्टूबर : इतिहास के आईने में संघर्ष, परिवर्तन और गौरव के रंग

बंगाल विभाजन : स्वदेशी चेतना की ज्वाला (1905)१६ अक्टूबर १९०५ को लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल…

5 hours ago

16 अक्टूबर 2025 का राशिफल: किसके जीवन में चमकेगा भाग्य, कौन रहेगा सावधान?

जाने पंडित बृज नारायण मिश्र से आज का दिन विशेष:हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक…

5 hours ago

16 अक्टूबर 2025 गुरुवार का सम्पूर्ण पंचांग: शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त एवं राहुकाल

पंडित बृज नारायण मिश्र के द्वारा निर्मित विशेष पंचांग 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार को हिन्दू…

5 hours ago

PM मोदी का नारा: “एकजुट NDA-एकजुट बिहार”, बोले- फिर बनेगी सुशासन की सरकार, हर बूथ को बनाएं सबसे मजबूत

बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं को…

6 hours ago

उल्लास व आस्था के साथ मनाएं त्यौहार, कर ले सारी तैयारी संबंधित विभाग: जिला अधिकारी

पटाखों के संबंध में शासनादेश का कड़ाई से करे अनुपालन, डीजे पर रहेगी कड़ी नजर,…

6 hours ago

लोक नृत्यों की मनमोहक छटा में निखरा प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह का तीसरा दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे…

7 hours ago