समारोह पूर्वक मनी महाराजा हेमचंद्र की जयंती

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)रौनियार समाज के तत्वाधान में रविवार को नगर पालिका स्थित सभागार में महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य जयंती व विजय दिवस समारोह मनाया गया।शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता चिरंजीव चौरसिया व विशिष्ट अतिथि नगरपालिकाध्यक्ष अलका सिंह ने विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता चिरंजीव चौरसिया ने रौनियार समाज को अपनी हिस्सेदारी पाने को नाम के साथ रौनियार टाईटल लगाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सिंह ने समाज के लोगों के कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ रौनियार ने कहा कि रौनियार समाज को भाजपा में राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। हम स्टेट में ओबीसी में हैं। केंद्र में भी हमें ओबीसी का आरक्षण मिलना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता कर रहे संगठन के कुशीनगर जिलाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि जब तक हम संख्या बल नहीं दिखाएंगे तब तक कोई सम्मान नहीं मिलेगा। हमें एकजुट होने की जरूरत है। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों को संगठन की तरफ से साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक के अंत में समाज का एक बड़े सम्मेलन कराने को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, राजद नेता शिव कुमार रौनियार, हरिश्चंद्र गुप्त, बैजनाथ प्रसाद गुप्त, दुर्गा प्रसाद गुप्त, पुरुषोत्तम रौनियार, शक्ति कुमार, सुरेश प्रसाद रौनियार, दिलीप कुमार रौनियार, संजय कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

8 minutes ago

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

1 hour ago

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

2 hours ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

2 hours ago

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस…

3 hours ago