सीडीओ ने की विभिन्न प्रकार के योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन कन्या सुमंगला, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य, एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा की गयी।
वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड बरहज में 15, भलुअनी 08, भाटपाररानी 06, देसही देवरिया 05, लार 22, रूद्रपुर 16 एवं सलेमपुर में मात्र 09 आधार प्रमाणीकरण 13 दिसंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक कराया गया है जो सबसे कम प्रगति है। जहेन्द्र स०वि०अ० (स०क०) राकेश स०वि०अ० (स०क०) एवं मनोज सिंह प्र० स०वि०अ० (स०क०) को धीमी प्रगति हेतु प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गयी। समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को विशेष रूचि लेते हुए शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड रामपुर कारखाना में 06 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गय जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिए गये। कन्या सुमंगला योजना योजनान्तर्गत विकास खण्ड भलुअनी में 18, भटनी 15 गौरीबाजार में 18 एवं रूद्रपुर में 30 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गया जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना माह जनवरी, 2023 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, के दृष्टिगत सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विकास खण्ड से 30-30 पात्र जोड़ों का चयन करते हुए आवेदन पत्र जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना (आनलाइन) योजनान्तर्गत विकास खण्ड बैतालपुर में 25, देसही देवरिया 48, भटनी 45, बनकटा 39 एवं लार 34 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जांचोपरान्त पात्र आवेदन पत्रों को यथाशीघ्र समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
दिव्यांगजन पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड बैतालपुर में 155, भलुअनी 148, भटनी 185, गौरीबाजार 103, पथरदेवा 123, रामपुरकारखाना 107, सलेमपुर 100, तरकुलवा 140 आधार प्रमाणिकरण हेतु अभी भी लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सी०डी०पी०ओ० (कार्यक्रम विभाग) को विशेष रूचि लेते हुए शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
आंगनबाड़ी भवन निर्माण समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के कर्माजीतपुर विकास खण्ड गौरीबाजार, कनकपुरा विकास खण्ड तरकुलवा पीपरा भानमति विकास खण्ड सलेमपुर में कार्य अवशेष है सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधूरे आगनबाड़ी भवनों का यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आंगनबाड़ी भवन जिनमें थोड़े बहुत कार्य अवशेष है उन्हें मंगलवार तक पूर्ण कराने का निर्देश दिये गये। क्षेत्र पंचायत के पूराने भवनों को जिनमें कार्य अवशेष है उन्हें भी अतिशीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिये गये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago