पशुपालन विभाग की सीडीओ ने की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग, देवरिया की विभागीय समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में आहूत की गयीं। बैठक में मिशन 75 लाख ए०आई० कार्यक्रम का लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति, सेक्सड सीमेन लक्ष्य की प्रगति, पशुधन बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड ( पशुपालन घटक) की प्रगति / पूर्ति, नेशनल लाईव स्टाक मिशन, राष्ट्रीय कुक्कुट विकास योजनान्तर्गत ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म के लाभार्थियों के यू०पी० इन्वेस्टर पोर्टल पर पंजीकरण, बर्ड फ्लू के निगरानी, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का अच्छादन हेतु नवीन सहभागिता के आवेदन पत्र का प्रेषण, मुख्यमंत्री पोषण मिशन योजनान्तर्गत महिला बाल विकास द्वारा चिन्हित कुपोषित परिवारों को ब्यायी हुयी दूधारू गायों का वितरण, गोवंश के भरण-पोषण की गैप प्रतिपूर्ति हेतु धनराशि व्यय एवं अवशेष की स्थिति एवं मांग-पत्र का प्रत्येक माह प्रेषण, कैटल – कैचर क्रय करने, हरा चारा उत्पादन भूमि का चिन्हांकन, भूमि का निर्माण एवं चारा बुवाई, भरण पोषण में संतुलित आहार तथा वृहद गो संरक्षण केन्द्र सुकरौली के निर्माण के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के पशु आश्रय स्थलों का नियमित रूप से भ्रमण करते हुए संरक्षित गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि सुनिश्चित करें तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में गोचर की जमीनों का चिन्हांकन राजस्व विभाग के सहयोग से कराना सुनिश्चित करें तथा उक्त चिन्हांकित भूमि पर हरे चारे की बुवाई हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को अवगत करायें। कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा तथा किसान क्रेडिट कार्ड में आवंटिल लक्ष्य के सापेक्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 03 पशु चिकित्साधिकारियों की प्रशंसा की गयी तथा 03 न्यून पूर्ति करने वाले पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। निवेश सारथी पोर्टल पर अबतक 12 लाभार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है, सभी को निर्देशित किया गया कि योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए पंजीकरण बढ़ाया जाय।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

4 minutes ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

15 minutes ago

संत कबीर नगर: मगहर हाईवे पर कूड़ा डंपिंग से बढ़ा खतरा, धुएं-राख से लोग परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में…

24 minutes ago

JNU में देर रात हिंसक झड़प, ABVP का पथराव का आरोप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर…

37 minutes ago

संत कबीर नगर: सिरसी के पास भीषण सड़क हादसा, सपा नेता विनोद यादव की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…

46 minutes ago

जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…

56 minutes ago