सोशल आडिट के दौरान पाये गये अनियमिताओं का सीडीओ ने विकास खण्डवार की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोशल आडिट की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की, जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20, 2021-22 व 2022-23 में किये गये सोशल आडिट के दौरान पाये गये प्रकरणों की समीक्षा विकास खण्डवार किया गया है। समीक्षा में सभी विकास खण्डों में कुल 173 वित्तीय अनियमितता एवं 268 वित्तीय विचलन से सम्बंधित निस्तारण हेतु प्रकरण लम्बित पाया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने वित्तीय अनियमितता प्रकरण पर इस सप्ताह मात्र गौरी बाजार द्वारा प्रगति की गई अन्य विकास खण्डों द्वारा कोई प्रगति नही की गई, विकास खण्ड गौरी बाजार के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी छोड़ कर अन्य अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कोई प्रगति न होने के कारण माह अगस्त 2023 का मानदेय अदेय करने के निदेश दिये गये एवं खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी को कठोर चेतावनी निर्गत करने हेतु निर्देश दिये गये।शतप्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें एवं वित्तीय अनियमितता एवं वित्तीय विचनल, के प्रकरण आप सभी द्वारा ध्यान न दिये जाने के कारण आपके लोगों के विरूद्ध अनुशासनिक / विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित करने हेतु उच्चाधिकारीयों को अवगत करा दिया जायेगी।
पूर्ण विवरण में उन्होंने बताया है कि ब्लाक बैतालपुर में 20 वित्तीय अनियमितता एवं 18 वित्तीय विचलन, ब्लाक बनकटा में 18 वित्तीय अनियमितता एवं 18 वित्तीय विचलन, बरहज में 3 वित्तीय अनियमितता एवं 1 वित्तीय विचलन, ब्लाक भागलपुर में 6 वित्तीय अनियमितता एवं 7 वित्तीय विचलन, ब्लाक भलुअनी में 5 वित्तीय अनियमितता एवं 13 वित्तीय विचलन, ब्लाक भटनी में 17 वित्तीय अनियमितता एवं 16 वित्तीय विचलन, ब्लाक भाटपाररानी में 18 वित्तीय अनियमितता एवं 22 वित्तीय विचलन, देवरिया सदर में 14 वित्तीय अनियमितता एवं 32 वित्तीय विचलन, ब्लाक देसही देवरिया में 8 वित्तीय अनियमितता एवं 3 वित्तीय विचलन, ब्लाक गौरी बाजार में 4 वित्तीय अनियमितता एवं 37 वित्तीय विचलन, ब्लाक लार में 26 वित्तीय अनियमितता एवं 27 वित्तीय विचलन, ब्लाक पथरदेवा में 11 वित्तीय अनियमितता एवं 26 वित्तीय विचलन, ब्लाक रामपुर कारखाना में 3 वित्तीय अनियमितता एवं 6 वित्तीय विचलन, ब्लाक रुद्रपुर में 4 वित्तीय अनियमितता एवं 12 वित्तीय विचलन, ब्लाक सलेमपुर में 12 वित्तीय अनियमितता एवं 25 वित्तीय विचलन तथा ब्लाक तरकुलवा में 4 वित्तीय अनियमितता एवं 5 वित्तीय विचलन लम्बित पाये गये।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

6 minutes ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

32 minutes ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

52 minutes ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

52 minutes ago

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

54 minutes ago

मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर गिरफ्तार, अर्टिगा कार बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…

58 minutes ago