सेवा से संतृप्ति करण अभियान का डीएम मोनिका रानी ने किया शुभारम्भ

विभागीय स्टालों पर ग्रामवासियों की भीड़ देखकर प्रसन्न हुई डीएम

पात्र लोगों को आवास की चाभी, आयुष्यमान कार्ड, जॉबकार्ड राशनकार्ड आदि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पात्र असंतऋप्त लोगों तक एक ही छत के नीचे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, जरुरत मंद लोगों को चिकित्सकीय सुविधाऐं, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, वरआशत, खसरा खतौनी व घरऔनई ,जआबकआर्ड राशनकार्ड, विद्युत कनेक्शन, आधार कार्ड से लाभान्वित करने तथा सभी प्रकार की विकास परक व कल्याणकारी योजनाओं के फ़ार्म भराने के उद्देश्य से विकास खण्ड पयागपुर की न्याय पंचायत खुटेहना में ‘सेवा से संतृप्तिकरण’ अभियान अन्तर्गत आयोजित शिविर का जिलाधिकारी मोनिका रानी शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम मोनिका रानी ने बड़ी संख्या में आये हुए ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि आकांक्षा त्यक्त जनपद के असंतऋप्त पात्र लोगों को संतृप्त करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा ‘सेवा से संतृप्ति करण अभियान’ सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाना है।
डीएम ने कहा कि यहां पर बड़ी संख्या महिला एवं पुरूषों की उपस्थिति इस बात प्रमाण है कि इस क्षेत्र के लोग जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आमजन का जागरूक होना बहुत ज़रूरी है।
डीएम ने मौजूद लोगों का आहवान किया अपने बच्चों विशेषकर बालिका को विद्यालय अवश्य भेंजे। क्योकि एक बच्ची के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। डीएम ने महिलाओं का आहवान किया गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा बच्चों के स्वाथ्य व पोषण विशेष ध्यान रखें।
नियमित रूप से बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराएं, उन्होंने लोगों से अपील की फाइलेरिया उन्मूलन के संचालित अभियान के दौरान अल्बेंडाज़ाल की खुराक़ अवश्य लें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

1 hour ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

7 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago