सीडीओ ने की समस्त प्रकार की पेंशन योजनाओं एवं सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा की गयी।
वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड बैतालपुर में 07, बनकटा 5, बरहज एवं भाटपाररानी में 3, भागलपुर 09, भलुअनी एवं भटनी में 07 तथा लार में मात्र 08 आधार प्रमाणीकरण 24 जनवरी से अभी तक कराया गया है। जो सबसे कम प्रगति है। समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को विशेष रूचि लेते हुए शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
निराश्रित महिला पेंशन विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बैतालपुर, भागलपुर, देसही देवरिया तथा रूद्रपर में 07 एवं रामपुर कारखना में 09 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी, के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना माह फरवरी, 2023 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, के दृष्टिगत खण्ड विकास अधिकारी, गौरीबाजार द्वारा 15, रूद्रपुर 10, भलुअनी 03, बरहज 05, बनकटा 03, सलेमपुर 08, तरकुलवा 05, रामपुर कारखाना 03, पथरदेवा 02, लार 03, भागलपुर 03, बैतालपुर 05, देसही देवरिया 10, भाटपाररानी 03, भटनी 11 एवं देवरिया सदर द्वारा 02 नवीन आवेदन पत्र जांचोपरान्त दो दिवस में उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

20 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

47 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

57 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago