ग्राम चौपाल में सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन काटने व अनुपस्थिति पर जबाब तलब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड बैतालपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत – सिरजम में आयोजित ग्राम चौपाल (गॉव की समस्या, गाँव के समाधान ) में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया। चौपाल के समय खण्ड विकास अधिकारी, बैतालपुर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम प्रधान, हल्का लेखपाल, सिंचाई विभाग के अवर अभियन्ता, ऑगनबाडी कार्यकत्री / सहायिका एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग के एएनएम सुनिता यादव अनुपस्थित पायी गयीं। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सुनिता यादव का आज का वेतन आहरित न करें तथा अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करें।
चौपाल में इस ग्राम पंचायत में कराये गये कार्यों एवं अन्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों का नाम पढ़कर सुनाया गया जिसमें उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। चौपाल के समय एक शिकायती पत्र प्राप्त था जिसमें शिकायतकर्ता सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा लिखित रूप में अवगत कराया गया कि चरियाव खास से सिरजम रजवाहा तक जो नहर आती है उसमें पानी ओवर फ्लो होने के कारण हम किसानों का लगभग 400 एकड़ फसल बर्बाद हो गयी है। चौपाल में उपस्थित राजकुमार, अवर अभियन्ता, सिंचाई खण्ड को निर्देशित किया गया कि तत्काल नहर का पानी बन्द कराये तथा पानी की निकासी का प्रबन्ध करायें। अवर अभियन्ता, सिंचाई खण्ड को निर्देशित किया गया कि अधिशासी अभियन्ता, पी0डब्लू0डी० प्रा०ख० से सम्पर्क स्थापित कर आज ही पानी निकासी का प्रबन्ध करते हुए सायं तक अवगत करायें।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा के पूरब तालाब तरफ लगभग 2 हेक्टेयर में फैले तालाब का जीर्णोद्धार हेतु अनुरोध किया गया। चौपाल में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्ययोजना में अंकित कर तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य प्रारम्भ करायें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

1 hour ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

2 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

2 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

10 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

13 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

13 hours ago