जिलाधिकारी ने किया कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के अंतर्गत एलआईएस द्वारा संचालित सोनूघाट स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निरीक्षण किया। स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव (सीसीई) तथा स्विंग मशीन द्वारा सिलाई से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र के प्रबंधक यशवंत सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि इन दोनों कोर्स में 27-27 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद भी किया। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रंजन भारती ने बताया कि उन्हें पूरा प्रशिक्षण, ड्रेस, ट्रेनिंग किट इत्यादि निःशुल्क प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास के प्रशिक्षण पर सरकार प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन 252 रुपये खर्च कर रही है। ऐसे में प्रशिक्षण की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कौशल विकास केंद्र पर पेयजल उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरा, शौचालय, प्रशिक्षण लैब, जनरेटर की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सोभनाथ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

5 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

6 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

6 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

7 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

7 hours ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश: गुरु नानक देव जी की सेवा भावना, देव दीपावली की आस्था और लाचित बरफुकन के शौर्य को किया नमन

फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…

7 hours ago