सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान 66 छात्र उपस्थित पाये गए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा बुधवार को अपरान्ह 2.10 बजे प्राथमिक विद्यालय, पकड़ी बुजुर्ग विकास खण्ड- देवरिया सदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नीलम श्रीवास्तव प्र०प्र०अ० सुप्रिया सोलंकी, स०अ०, प्रिया सिंह स०अ०, हरेराम यादव शिक्षा मित्र उपस्थित पाये गये। सीमा बरनवाल, शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली। इनके द्वारा अनुपस्थित के संबंध में न तो प्रार्थना पत्र दिया गया था और न ही सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त की गयी थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि सीमा बरनवाल, शिक्षामित्र के अनुपस्थिति के संबंध में समुचित कार्यवाही कर अवगत करायें। निरीक्षण के दौरान 105 छात्रों में 66 छात्र उपस्थित पाए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि पंजीकृत के सापेक्ष इतने कम छात्रों के उपस्थिति के संबंध में संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही करते हुए अवगत करायें, साथ ही पंजीकृत के सापेक्ष शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें।
मध्यान्ह भोजन के अन्तर्गत आज खिचड़ी बनायी गयी थी जो मीनू के अनुसार है। किचन के निरीक्षण में बर्तन गन्दे पाये गये जिसके कारण छात्रों में बीमारियाँ होने की सम्भावना है। उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि बर्तन की साफ-सफाई ठीक से करायें अन्यथा किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर आपका उत्तरदायित्व निर्धारित कर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त जाँच में पायी गयी कमियों के संबंध में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

11 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

12 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

12 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

12 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

13 hours ago