देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की Area Officer App के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड सलेमपुर के ग्राम पंचायत कोला एवं कम्हरिया मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कोला वर्ष 2022-23 मे चयनित अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर कुल 29 श्रमिकों के लिए कुल 03 मस्टररोल निर्गत था। कार्य स्थल पर भी कुल 29 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये इस अमृत सरोवर पर अब तक मु० 11.52 लाख की धनराशि व्यय किया गया है अमृत सरोवर मे बनाये गये पथवे में इण्टरलाकिंग कार्य मानक के अनुरूप नहीं बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव स्पष्टीकरण निर्गत किया गया एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि खराब कार्य को सही कराते हुए फोटोग्राफ प्रेषित करें। इसी ग्राम पंचायत मे एक अन्य चकमार्ग कार्य पर कुल 15 श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा था। साथ ही निर्देश दिये गये कि कार्य पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए 15 जून के पूर्व प्राक्क्लन में लिये गये समस्त कार्य को पूर्ण करें।
ग्राम पंचायत कम्हरिया मे वर्ष 2022-23 मे चयनित अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर कुल 35 श्रमिकों के लिए निर्गत था कार्य स्थल पर भी कुल 35 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये इस अमृत सरोवर पर अब तक मु0 7.94 लाख की धनराशि व्यय किया गया है। उक्त कार्य पर पट्टेधारक द्वारा कार्य मे अवरोध जा रहा था जिसका समाधान मौके पर करते हुए निर्देश दिये गये कि कार्य पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए 15 जून के पूर्व प्राक्क्लन में लिये गये समस्त कार्य को पूर्ण करें।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…