सीडीओ ने किया मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मंगलवार को मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की एरिया ऑफिसर एप (Area Officer App) के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड द्वारा ग्राम पंचायत सिंहपुर मे चल रहे कार्य (GP SINGHPUR ME JAIRAM YADAV KE KHT SE DUDH NATH YADAV KE KHET TAK CHAKBAND KARYA 3155022107/LD/ 958486255824206731 ) का निरीक्षण कराया गया।
निरीक्षण के समय अतिरिक्त अधिकारी भलुअनी, तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थिति थे। कार्यस्थल पर किसी भी जाबकार्ड धारक द्वारा कार्य करते हुए नही पाया गया। ग्राम रोजगार सेवक से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि आज कोई कार्य नही किया गया है। जिसका परीक्षण करने एवं नरेगा साफ्ट से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कार्य हेतु 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुल 03 मस्टररोल 4889, 4891 एवं 4891 निर्गत किया गया है। एवं आज पूर्वान्ह 09:23:17 09:24:16 एवं 09:25:48 पर एन0एम0एम0एस0 के माध्यम से उपस्थिति भी दर्ज की गयी है। जिससे स्पष्ट होता है कि ग्राम रोजगार सेवक राजेश कुमार द्वारा फर्जी रूप से उपस्थिति बनाकर धनराशि के भुगतान का प्रयास किया गया है।
खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी भलुअनी को निर्देश दिये गये कि उक्त कार्य पर आज की उपस्थिति को शून्य करते हुए श्रमिकों द्वारा किये गये कार्य के सापेक्ष ही नियमानुसार भुगतान करना सुनिश्चित करें एवं कार्य का अनुश्रवण नही किये जाने हेतु अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए सम्बन्धित ग्राम रोजगार सेवक की संविदा समाप्त कराने की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago