ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत 10 फरवरी से आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ के दृष्टिगत सीडीओ ने की बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के अन्तर्गत शासन द्वारा 10 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का आयोजन किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। 10 फरवरी 2023 को प्रातः 10.00 बजे से कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। जिसमें लखनऊ में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा। 12 फरवरी 2023 को लखनऊ में अपरान्ह 4.00 बजे मा० राष्ट्रपति महोदया द्वारा समापन कार्यक्रम किया जायेगा। जिसका सीधा प्रसारण देवरिया में कराया जायेगा। साथ ही 12 फरवरी 2023 को जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक का भी आयोजन किया जायेगा।
उक्त की तैयारी के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा उनके कार्य कक्ष में एक महत्पूर्ण बैठक का आयोजित की गई। बैठक में उक्त कार्यक्रम कराने हेतु 10-02-2023 को स्थान टाउन हाल, देवरिया एवं दिनांक 12-02-2023 हेतु गाँधी सभागार विकास भवन, देवरिया का चयन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को उनके सम्बन्धित कार्य करने एवं कार्य का आवंटन करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। सम्मानित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी उपायुक्त उद्योग को दी गई। उन्ही के द्वारा उद्यमी / निवेशकों एवं अन्य छात्र आदि आमंत्रित किये जायेगे। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा लखनऊ से हो रहे कार्यकम का संजीव प्रसारण कराया जायेगा। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा आगन्तुको के स्वागत आदि की व्यवस्था की जायेगी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सदर देवरिया को साफ-सफाई हेतु निर्देशित कर दिया गया है। अवगत कराया गया कि इस निवेश कुम्भ में देवरिया में 123 निवेशकों द्वारा कुल 1581.90 करोड़ के निवेश एवं 5175 सीधे रोजगार की सम्भावना के साथ प्रतिभाग किया जायेगा जहाँ सम्बन्धित स्थानीय जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा इनकी समस्या का समाधान भी किया जायेगा ।
इस दौरान राजेश कुमार झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अभय कुमार सुमन, उपायुक्त उद्योग, आर0एस0 यादव, डी०एच०ओ०, देवरिया, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, संजय कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी, सत्येन्द्र कुमार चौधरी, प्रवक्ता राजकीय पालीटेक्निक, देवरिया शोभनाथ, प्राचार्य, आई०टी०आई०, देवरिया, विनोद कुमार मिश्रा, पी०ओ०डी०, डूडा, डा० के० वैश्य, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी देवरिया, नन्द किशोर प्रसाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्सय विभाग, देवरिया, राकेश पति त्रिपाठी, परिवहन विभाग आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

2 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

21 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

21 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

21 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

21 hours ago