सीडीओ ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण, तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सीडीओ रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड भलुअनी के ग्राम पंचायत बेलासपुर व मारकड़ा में मनरेगा योजनांतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी सहायक के अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत बेलासपुर मे दो इण्टरलॉकिंग एवं एक चकरोड निर्माण का कार्य चल रहा था, कार्य को मानक के अनुरूप कराये जाने के निर्देश दिये गये। चकरोड निर्माण स्थल पर सीआईबी नहीं लगाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित से नियमानुसार वसूली करना सुनिश्चित करते हुए ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण प्राप्त करें। ग्राम पंचायत मरकड़ा में चल रहे चकमार्ग का निरीक्षण किया गया। तकनीकी सहायक के अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण की मांग की गयी एवं सीआईबी नहीं लगाये जाने पर सम्बन्धित से वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

10 minutes ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

17 minutes ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

47 minutes ago

पति की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

1 hour ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

2 hours ago