सीडीओ ने जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए की समीक्षा बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l विकास भवन सभागार में सीडीओ संजय कुमार मीना ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में बन रहे ओवर टैंक सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जल जीवन मिशन हर घर कल योजना को सफल बनाने में अगर किसी प्रकार की कोताही किसी अधिकारी द्वारा बरती जाएगी तो उक्त अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इसलिए सभी संबंधित अधिकारीगण अपने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए जल जीवन मिशन हर घर कल योजना को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दें जिससे हर ग्रामीण को शुद्ध जल मिल सके सीडीओ संजय मीना ने कहा कि हर घर तक जल पहुंचाने के लिए चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना बेहद महत्वपूर्ण है। पेयजल से वंचित गांवों के लिए नई योजनाएं बनाए जाने के साथ ही हर घर तक नल पहुंचाने का कार्य इस योजना के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजना बनाने तक ही सीमित न रहें बल्कि हर घर में संयोजन जोड़ने पर भी ध्यान दें तभी योजना का उद्देश्य पूरा होगा सीडीओ संजय कुमार मीना ने संबंधित अधिकारियों को जो अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन ना करते हुए गलत रिपोर्ट प्रेषित किए थे उनके ऊपर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर भविष्य में इस तरह गैर जिम्मेदाराना रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए शासन को लिखा जाएगा इसलिए अपने अपने आदतों में संबंधित अधिकारी सुधार ले आए और दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करते हुए जल जीवन मिशन को सफल बनाकर हर घर कल लगाकर शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य करें जिससे हर घर शुद्ध जल पहुंच सके बैठक में जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

31 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

59 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

1 hour ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago