सीडीओ ने की उर्वरकों विक्रेताओं के साथ बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के गाँधी सभागार मे जनपद के समस्त थोक उर्वरक विक्रेता, विनिर्माता कम्पनी प्रतिनिधि एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के साथ कृषि विभाग, सहकारिता, इफकों, एवं कृभको के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में उर्वरकों की समूचित उपलब्धता एवं निर्धारित दर पर पी०ओ०एस० मशीन से उर्वरकों का विक्री करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है किसी भी क्षेत्र में उर्वरको की कमी नही है।
बैठक में विनिर्माता कम्पनी प्रतिनिधि एवं थोक उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरकों का रियल टाइम एक्नालेजमेण्ट करने तथा मुख्य उर्वरको के साथ अन्य उत्पादो की टैगिंग कदापि न करने एवं जनपद को आवंटित उर्वरको को अन्य प्रान्त / जनपद में प्रेषण न करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साथ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को रैक आगमन की सूचना जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को 24 घण्टे पहले देने एवं उर्वरको की उपलब्धता की सूचना प्रत्येक माह की 6,13,20, एवं 27 तारीख को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक मे सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि स्टाक बोर्ड / रेट बोर्ड का अंकन प्रतिदिन करे तथा कृषको को उनके जोत बही / खतौनी में अंकित रकबे एवं फसलवार उर्वरक संस्तुति के अनुसार आधार कार्ड पर पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से ही उर्वरकों की विक्री करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जनपद के फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को पी०ओ०एस मशीन का वितरण किया गया तथा निर्देशित किया गया कि अगर किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा अधिक दर पर या जबरन टैगिंग कर उर्वरको का विक्रय किया जाता है या कालाबाजारी की जाती है, तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

7 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

7 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

7 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

7 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

8 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

8 hours ago