सीडीओ ने खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ किया समीक्षा बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ योजनान्तर्गत बनाये जा अमृत सरोवर, खेल मैदान, पार्क एवं पोषण वाटिका के प्रगति की समीक्षा की गयी, बैठक में आवश्यक निर्देश दिये गये।
माह सितम्बर, 2022 तक प्रत्येक विकास खण्ड मे दो अमृत सरोवर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये थे जिसके सापेक्ष मात्र विकास खण्ड बनकटा एवं तरकुलवा मे 01-01 तालाव पूर्ण किये गये है, अन्य किसी विकास खण्ड मे कार्य पूर्ण नही किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि दिनांक 10 अक्टूबर तक माह सितम्बर के लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूर्ण करायें एवं चल रहे कार्य का फोटोग्राफ को ग्रुप में पोस्ट करें। प्रत्येक विकास खण्ड में 04-04 खेल मैदान विकसित किये जाने हेतु लक्ष्य दिये गये थे, जिसके सापेक्ष अभी भी 31 खेल के मैदान पर कोई कार्य प्रारम्भ नही हुआ है। अब तक कुल 05 कार्य विकास खण्ड बनकटा -1, भागलपुर – 1, भटनी – 2 एवं रामपुर कारखाना-1 मे ही पूर्ण किया गया है, जिसके सम्बन्ध मे अनारम्भ कार्य वाले खण्ड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि अनारम्भ कार्य को शीघ्र ही प्रारम्भ करते हुए माह नवम्बर, 2022 तक पूर्ण कर लिया जाये।
वन ब्लाक टू पार्क के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड मे 02-02 पार्क का निर्माण कराये जाने का लक्ष्य का निर्धारण किया गया है, जिसमे विकास खण्ड देवरिया सदर देसही देवरिया गौरीबाजार, लार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना रुद्रपुर एवं सलेमपुर द्वारा कार्य आरम्भ नही किये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि अनारम्भ कार्य को शीघ्र ही प्रारम्भ करते हुए माह नवम्बर, 2022 तक कार्य पूर्ण कराने की रणनिति तैयार कर लें। A प्रत्येक विकास खण्ड मे 10-10 पोषण वाटिका का निर्माण कराये जाने की समीक्षा मे अब तक मात्र 05 कार्य ही पूर्ण पाये जाने पर समस्त विकास खण्ड को निर्देश दिये गये कि अनारम्भ कार्य को प्रारम्भ कराते हुए पूर्ण करायें। Area Officer App के माध्यम से मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों पर निरीक्षण कर आख्या अपलोड किये जाने की समीक्षा मे विकास खण्ड भागलपुर, भलुअनी, लार, पथरदेवा, रूद्रपुर एवं तरकुलवा द्वारा कोई आख्या अपलोड नहीं किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकासअधिकारी को निर्देश दिये गये कि आज कम से कम 10 चल रहे कार्यों पर निरीक्षण करते हुए आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें। मनरेगा योजनान्तर्गत ऐसे कार्य स्थल जहां पर 20 से अधिक श्रमिक नियोजित है पर मोबाईल मॉनिटरिंग सिस्टम के द्वारा उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश के बाद भी विकास खण्ड भाटपाररानी एवं देवरिया सदर मे उपस्थिति नहीं लेने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को “कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि 20 से अधिक श्रमिकों वाले कार्यस्थल पर मोबाईल मॉनिटरिंग सिस्टम के द्वारा ही भुगतान किया जाये। योजान्तर्गत चल रहे कार्य स्थल जहां पर 20 से अधिक श्रमिक नियोजित है पर महिला मेट को अनिवार्य रूप से नियोजित करें एवं प्रशिक्षित महिला मेटों द्वारा UP IMPACT APP पर सूचना भी अपडेट करें। समीक्षा मे माह में कोई प्रगति नही किये जाने पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि पात्र महिला मेटों को चल रहे कार्य पर नियोजित करें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा उग्रसेन सेतु-विजय रावत

जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…

40 minutes ago

गढ़िया रंगीन थाने की भूमि 5 लाख रुपये में नीलाम रामासरे ने लगाई सबसे ऊंची बोली

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…

44 minutes ago

मृदा जांच से श्रीअन्न तक, कृषि छात्रों ने प्रयोगशाला और संग्रहालय में सीखा तकनीक का महत्व

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…

47 minutes ago

जनगणना-2027 के लिए 550 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…

51 minutes ago

जन्मजात मूक-बधिर बच्चों की सर्जरी के लिए छह लाख रुपये की मदद

पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…

55 minutes ago

मनरेगा के बकाया भुगतान से पहले होगा परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 से अब तक…

2 hours ago