सीडीओ ने दिए निर्देश, अधूरे भवन पूर्ण कर हस्तगत किये जांय


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
गांधी सभागार में पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 में बंद पड़े 13 आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को समीक्षा की गई। इन सभी भवनों को 25 दिनों में पूर्ण करने के के साथ हस्तगत करने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रही गतिविधियों को पोषण ट्रैकर एप पर फिट करने की समीक्षा के दौरान जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण ट्रैकर एप पर फील्डिंग की स्थिति के बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय द्वारा यह बताया गया कि सितंबर 2022 में 82.95% बच्चों का वजन पोषक ट्रैकर एप पर फीड किया गया था। सीडीओ रवींद्र कुमार ने निर्देश दिया कि इस माह अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करा लिया जाए , पोषण ट्रैकर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के होम विजिट की स्थिति की समीक्षा में यह तथ्य प्रकाश में आया कि परियोजना बरहज, भटनी व बैतालपुर की होम विजिट की स्थिति न्यून पाई गई, पोषण ट्रैकर एप पर वीएचएनडी व सामुदायिक गतिविधियों का प्रतिशत फीडिंग में भी सलेमपुर, भटनी, भलुअनी व रुद्रपुर परियोजनाओं की स्थिति सही नहीं पाई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि पोषण ट्रैकर एप के द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सभी गतिविधियों का पर्यवेक्षण शासन द्वारा किया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं पोषण ट्रैकर एप की गतिविधियों की 15 दिनों पर समीक्षा की जाएगी

rkpnews@somnath

Recent Posts

मज़बूत इच्छाशक्ति के आगे हर समस्या छोटी होती है

प्रबल इच्छाशक्ति मुसीबतों से लड़ने की कुंजी है -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया…

12 minutes ago

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

4 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

6 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

6 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

6 hours ago