वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में पीएनबी का शुद्ध लाभ 307 फीसदी बढ़ा, एनपीए में सुधार

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
26 जुलाई, को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। वर्ष दर वर्ष आधार पर वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 307.02 बढ़ कर 1255 करोड़ रुपए हो गया है। परिचालन लाभ वर्ष दर वर्ष आधार पर 10.95 फीसदी बढ़कर वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5968 करोड़ रुपए हो गया है। इस अवधि में शुद्ध ब्याज आय वर्ष दर वर्ष आधार पर 26 फीसदी बढ़ कर 9504 करोड़ रुपए हो गई है। वैश्विक शुद्ध ब्याज मार्जिन सालाना आधार पर सुधार दर्ज करते हुए 3.08 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में यह 2.79 फीसदी था।
जून 2023 में सकल एनपीए 7.73 फीसदी रहा है जबकि जून 2022 में यह 11.27 फीसदी था। इसी तरह शुद्ध एनपीए सुधार दर्ज करते हुए जून 2023 में 1.98 फीसदी तक पहुंच गया जो जून 2022 में 4.28 फीसदी था।
पीएनबी का वैश्विक व्यवसाय जून 23 में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 2214741 करोड़ रुपए हो गया जोकि जून 22 में 1936924 करोड़ रुपए था। वैश्विक जमाराशियां 14.18 फीसदी जबकि वैश्विक अग्रिम में जून 23 तक 14.58 फीसदी की वृद्धि हुई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago