सीडीओ ने किया डायट का आकस्मिक निरीक्षण

प्राचार्य डायट के कार्यों में लापरवाही एवं अवैध अतिक्रमण पर ध्यान नहीं देने पर नोटिस जारी करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गुरुवार को अपरान्ह् 05.15 बजे प्रशिक्षण संस्थान, रामपुरकारखाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय यह पाया गया कि प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना के गेट के अन्दर कुछ व्यक्तियों द्वारा अनाधिकृत रूप से पालतु पशुओं को बाधा गया था तथा गाय के गोबर के कण्डे, बॉस-बल्ली एवं खरपतवार रखे गये थे। कैम्प के अन्दर बाहरी बच्चे क्रिकेट, फुटबाल आदि खेलते हुए पाए गये। डायट कैम्पस के अन्दर अवैध अतिक्रमण को थानाध्यक्ष, रामपुरकारखाना को बुलवाकर तत्काल हटवाया गया।

इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण से यह स्पष्ट होता है कि बाहरी व्यक्तियों का कैम्पस में आने एवं किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने पर प्राचार्य डायट द्वारा कभी किसी भी प्रकार का विरोध नहीं किया जाता है और न ही इसके सम्बन्ध में अपने उच्चाधिकारियों एवं थानाध्यक्ष रामपुरकारखाना को लिखित एवं मौखिक रूप से सूचना दी गयी हैl जिसके लिए प्राचार्य डायट पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राचार्य डायट को निर्देशित किया गया कि किसी कर्मचारी को नामित करें जो कार्यालय के देख-रेख के साथ-साथ मुख्य गेट को खोले एवं बन्द करे, जिससे अनाधिकृत रूप से बाहरी व्यक्तियों को कैम्पस के अन्दर आने से रोका जा सके।
प्राचार्य डायट द्वारा बताया गया कि इस कैम्पस में 03 आवासीय भवन हैं। जिसमें से एक आवास में सुबाष प्रसाद वरिष्ठ सहायक रहते है तथा 02 आवास में मरम्मत का कार्य चल रहा है जो पूर्ण हो गया है। निर्देशित किया गया कि तत्काल आवंटन कर उसमें रहना सुनिश्चित करें।

प्राचार्य डायट को लापरवाही एवं अवैध अतिक्रमण पर ध्यान नहीं देने के सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

21 minutes ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

24 minutes ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

1 hour ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

1 hour ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

2 hours ago

Mau में सनसनी: पशु अस्पताल परिसर में बच्चे की खोपड़ी मिलने से हड़कंप

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…

2 hours ago