देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोशल आडिट तथा बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की गई। सोशल आडिट की समीक्षा में वर्ष 2019-20, 2021-22 व 2022-23 में किये गये सोशल आडिट के दौरान पाये गये प्रकरणों की समीक्षा विकास खण्डवार किया गया है, जिसमें वित्तीय अनियमितता, वित्तीय विचलन, प्रक्रिया का उलंघन व शिकायत से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। विकास खण्ड बरहज, लार व तरकुलवा द्वारा वित्तीय विचलन के निस्तारण हेतु निर्धारित तिथि को अभिलेख प्रस्तुत नही किया गया जिसके लिए संम्बंधित निर्देशित किया गया कि दो दिवस के अन्दर अभिलेख प्रस्तुत कर निस्तारण की कार्यावाही सुनिश्चित करें।
बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड बनकटा, भागलपुर, बरहज, सलेमपुर की प्रगति शून्य तथा विकास खण्ड भटनी, देवरिया सदर, भलुअनी, लार, गौरीबाजार व बैतालपुर की प्रगति आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कम पाई गई हैं। जिसके लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को दो दिवस के अन्दर शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…
भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…
नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…