चंडीगढ़/पंजाब: पंजाब के रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के बैंक खातों से करोड़ों रुपये के लेनदेन सामने आने के बाद CBI ने उनकी वित्तीय जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने एचडीएफसी, पीएनबी, आईसीआईसीआई समेत पांच प्रमुख बैंकों के स्टेटमेंट्स की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पिछले दो से तीन वर्षों में इन खातों में बड़े पैमाने पर रकम के ट्रांजेक्शन हुए हैं।
जांच एजेंसी ने अब इन बैंकों से पिछले दस साल का पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। सीबीआई टीम भुल्लर के एसएसपी मोहाली रहने के समय से उनके वित्तीय लेनदेन का मिलान कर रही है। बताया जा रहा है कि भुल्लर के पास पांच से छह बैंक खाते हैं, जिनमें लगातार भारी ट्रांजेक्शन हुए हैं। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि पैसे किन खातों में ट्रांसफर किए गए और किन खातों से भुल्लर को रकम मिली।
यह भी पढ़ें – भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 28 घायल
साथ ही, आयकर रिटर्न (ITR) की भी जांच शुरू कर दी गई है। इस काम में आयकर विभाग के विशेषज्ञ अफसरों की मदद ली जा रही है। सीबीआई आय और खर्च के अंतर का आकलन कर रही है ताकि आय से अधिक संपत्ति के मामले में मजबूत आधार तैयार किया जा सके।
भुल्लर की 14 दिन की न्यायिक हिरासत अगले सप्ताह पूरी होने पर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। संभावना है कि इस दौरान सीबीआई नए तथ्यों के साथ रिमांड की मांग कर सकती है। एजेंसी बिचौलिए कृष्णू और डीआईजी भुल्लर के बीच हुई बातचीत तथा उनके नेताओं और अधिकारियों के संबंधों की पुष्टि में भी जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें – भोजपुरी सिनेमा बेच दिया… खेसारी लाल यादव पर भड़के बीजेपी सांसद रवि किशन, बोले– “इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया”
अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…