बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव में शनिवार की रात में चोर महिला की मवेशी उस समय खोल ले गए, जब वह अपने मकान के सहन में टिन शेड में सो रही थी। महिला ने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दे दिया है। बिच्छीबोझ निवासी चानुली देवी पत्नी स्व.इंद्रदेव चौहान रोजाना की भांति शनिवार की रात में भी भोजनोपरान्त मकान के सहन में निर्मित टिन शेड में सो रही थीं,रात में चोर किसी समय आये और टिन शेड के समीप ही खुटे में बंधी उनकी मवेश को खोल कर फरार हो गए।मध्य रात में चानुली देवी की जब नींद खुली तो खूंटा बंधी मवेशी को न देख कर वह घबरा गईं और अगल बगल में चारों तरफ उसकी तलाश करने लगीं, किन्तु मवेशी कहीं नहीं मिली।इस दौरान सूचना दिए जाने पर 112 पुलिस मौके पर पांच आवश्यक पूछताछ के बाद वापस चली गई।
देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…
घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…
जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…
ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…
सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…