डलमऊ (रायबरेली)। जिले की डलमऊ पुलिस ने एक ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे गौवंश को बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत जेल दिया।
मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुए डलमऊ कोतवाल पंकज तिवारी, उपनिरीक्षक संजय शर्मा आरक्षी गजेंद्र तोमर, गौरव परिहार, उपेंद्र यादव, आदित्य कुमार व अरुण यादव ने नाथखेड़ा पुलिया के पास एक ट्रक को रोककर जांच पड़ताल की तो उसके अंदर इक्कीस गोवंश भरे हुए थे।
पुलिस ने मय ड्राइवर के वाहन संख्या यूपी 32 ईएन 3697 को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।कोतवाल पंकज तिवारी बताया कि उन्नाव के गरवारा थाना निवासी ईसाक अली पुत्र अब्बास अली को पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…