बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा )
गोला गोरखपुर बेलघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलघाट कस्बे में स्थित बियर की दुकान से बुधवार की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 161160 रुपये नगदी समेत दो बोतल व चार कैन बियर चुराया। दुकान के मालिक चिलुवाताल थाना क्षेत्र के डोहरिया बाजार निवासी स्वर्गीय भगोली सिंह के पुत्र राम शब्द सिंह ने बेलघाट थाने में बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि दुकान पर रहने वाले मुनीम अवधेश मौर्य बुधवार की रात को 10:00 बजे दुकान बंद करके चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था, दुकान के अंदर रखे हुए 2 दिन के बिक्री के 1,61,160 रुपये व दो बोतल तथा चार कैन बियर भी गायब मिला। मामले की जानकारी मुनीम अवधेश मौर्य ने तत्काल स्थानीय बेलघाट पुलिस को दिया, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना की जानकारी होने के बाद दुकान के मालिक राम शब्द सिंह भी मौके पर पहुंच गए और मामले को लेकर बेलघाट थाने में तहरीर भी दिया है।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…
घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…