विशेष थाना दिवस में जनसुनवाई के माध्यम से मामलों का निस्तारण किया गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा थाना कप्तानगंज में पूर्व से निर्धारित रोस्टर अनुसार आयोजित विशेष थाना समाधान दिवस में पहुंच कर जनसुनवाई के माध्यम से आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया। आयोजित विशेष थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी द्वारा पक्ष/विपक्ष के सहित सम्बन्धित लेखपाल से भी वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुये, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रस्तुत किये गए।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे की समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण, सीओ कप्तानगंज कुंदन सिंह सहित तहसीलदार व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago