एससी/एसटी सहित मार-पीट की धारा में दो के खिलाफ केस दर्ज

जमीनी विवाद को लेकर जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते थे विपक्षी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्रामसभा चिउटहा निवासिनी कृष्णावती पति कृष्णानंद पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके ही गांव निवासी मुन्नी देवी तथा संजय गुप्ता जमीन खरीदने की बात को लेकर आये दिन जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली गुप्ता देते रहते है बिरोध करने पर वे लोग भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे मेरा परिवार अक्सर प्रताड़ित होता रहता है।
पीड़िता कृष्णवती ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर दोनो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों मुन्नी देवी तथा संजय गुप्ता के विरुद्ध धारा 323,504,506 भादवि तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)घ,एवं 3(2)va के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

किसी ने कला से दुनिया को चौंकाया, तो किसी ने राजनीति और साहित्य में बनाई पहचान

25 अक्टूबर विशेष: जानिए इस दिन जन्मी महान हस्तियों की कहानी अभिषेक कुमार की कलम…

3 hours ago

आज ही शुरू हुआ था भारत का पहला आम चुनाव, जानिए दुनिया की 15 बड़ी घटनाएं

25 अक्टूबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत में शुरू हुआ पहला आम…

4 hours ago

लार में दुकान के अंदर 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में…

7 hours ago