रेल सम्पत्ति चोरी कर ले जाते हुए व्यक्ति के विरुद्ध मामला पंजीकृत

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 11 जून को रेलवे सुरक्षा बल, गाजीपुर सिटी द्वारा निगरानी के दौरान गाजीपुर सिटी स्टेशन से एक व्यक्ति को चोरी कर रेल सम्पत्ति ले जाते हुए, गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत किया गया। 11जून को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, आजमगढ़ द्वारा गाड़ी संख्या-19489 से यात्री का छूटा दो बैग एवं सामान बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग एवं सामान को उसे सुपुर्द किया गया। 10 जून, को रेलवे सुरक्षा बल बनारस एवं मुख्यालय सतर्कता टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ज्ञानपुर रोड , पटेल नगर से आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को 16 आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया और 10 जून, को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा को प्लेटफार्म संख्या-02 पर 15, 14 एवं 11 वर्षीय तीन लड़के लावारिस हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त सभी लड़कों को चाइल्ड लाइन, छपरा को सुपुर्द किया गया।
10 जून, को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मऊ द्वारा गाड़ी संख्या-15084 से महिला यात्री का छूटा एक पर्स बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया।
9 जून, 2023 को अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सीवान रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से एक व्यक्ति को फर्जी नाम से रेल आरक्षित टिकट बनाने के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर, 02 आरक्षित ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। 09 जून, 2023 को अपराध आसूचना शाखा, वाराणसी एवं रेलवे सुरक्षा बल, गाजीपुर द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गाजीपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केन्द्र से अवैध आरक्षित टिकटों के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को 01 आरक्षित टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। 09 जून, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बनारस को गाड़ी संख्या-15120 में 11 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, बनारस को सुपुर्द किया गया। 09 जून, 2023 को स्टेशन अधीक्षक मऊ द्वारा यात्री से प्रसव पीड़ित महिला यात्री होने की प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल एवं चिकित्सा दल द्वारा गाड़ी संख्या-12165 को अटेंड कर महिला यात्री को सुरक्षित प्रसव कराया गया तथा जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकिक्सालय, मऊ भर्ती कराया गया।
08 जून, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा गाड़ी संख्या-15904 से यात्री का छूटा एक मोबाइल बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल को उसे सुपुर्द किया गया। 09 जून, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-14673 एवं 14008 से यात्री का छूटा एक-एक बैग बरामद किया गया। यात्रियों के उपस्थित होने पर बैग को उन्हें सुपुर्द किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

14 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

5 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

8 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

8 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

8 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

9 hours ago