मारपीट में आधा दर्जन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौकी से महज कुछ दूरी पर ही रविवार दोपहर दर्जन भर युवकों द्वारा तीन युवकों को दौड़ा कर मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया । जिसमे एक युवक रेहान सिद्दीकी पुत्र रियाज सिद्धकी निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना सलेमपुर के सर में गंभीर चोट लगी साथ ही इसके साथी शान और मुनीर को भी चोट आई । स्थानीय लोगो को जुटता देख वहां से मार पीट करने वाले युवक फरार हो गए । रेहान सिद्दीकी अपने दो साथियों शान और मुनीर के साथ नवलपुर चौराहे पर ईद के लिए कपड़ा खरीदने जा रहे थे ।तभी पीछे से कुछ युवकों ने रेहान के बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया और धमकी देने लगे इनमें कुछ कहा सुनी भी हुई इसके बाद रेहान अपने साथियों के साथ नवलपुर चला गया और ईद के लिए कपड़ा लेकर अपने गांव के तरफ वापस चल ही था कि रास्ते में पहले से गोलबंद होकर खड़े युवकों द्वारा रेहान और उसके साथियों रोक कर दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया गया जिसमे रेहान बुरी तरह घायल हो गया और इलाज कराने के बाद रविवार शाम को कोतवाली सलेमपुर में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की जिसपर सलेमपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ध्रुव श्रीवास्तव, सेराज,पीयूष ,निखिल , कुन्दन,लकी अविनाश ,विकाश, कृष्णा के विरुद्ध धमकी देने जान से मारने आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

5 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

6 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

9 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

10 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

11 hours ago