हमलावर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज

खजनी/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बीते मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के सतुआभार में अज्ञात पशु तस्करों ने जम कर उपद्रव मचाया था। ईंट पत्थर चला कर हमला करने वाले पशु तस्करों पर फायरिंग का आरोप भी लगाया गया है।
मामले में खजनी पुलिस ने घटना में गंभीर रूप से घायल युवक के पिता की तहरीर पर
बीएनएस की धाराओं 309 (6),110, 352, 351(2) में के स दर्ज कर लिया है।
रात में सतुआभार कस्बे में जमकर तांडव मचाने तथा पशुपालक युवक को ईंट, पत्थर चलाकर बुरी तरह घायल करने से युवक के सर और पांव में गंभीर चोट तथा पांव की हड्डी टूटने के मामले में खजनी पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, तथा टीम बनाकर पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही देर शाम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी डाॅक्टर गौरव ग्रोवर ने पीकेट पर तैनात बिना असलहे के गस्त करने वाले 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मंगलवार की रात अज्ञात पशु तस्कर पिकप वाहन से सतुआभार कस्बे में स्थित प्रेम प्रकाश दूबे के घर के बाहर पहुंचे थे, जहां गाय खोल कर ले जाने की आहट पाकर पशु तस्करों के मुंह पर प्रेम प्रकाश दूबे के पुत्र धरात्मज दूबे द्वारा टार्च जला देखने पर पशु तस्करों ने जमकर ईंट पत्थर बरसाए,घटना में घायल धरात्मज दूबे ने साहस का परिचय देते हुए पशु तस्करों का जमकर मुकाबला किया। शोर सुनकर गांव के लोगों को जुटता देखकर पशु तस्कर ईंट पत्थर चलाते हुए और फायर करते हुए मौके से भाग निकले। इस बीच पिकेट पर तैनात पुलिस तमाशबीन बनी रह गई।
अगले दिन एसएसपी तथा एसपी साउथ ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की तफ्सील से जानकारी ली और पिकेट पर तैनात घटना के जिम्मेदार सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

10 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

10 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

10 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

13 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

13 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

13 hours ago