शव दाह स्थल के निर्माण में 23 लाख का आरोप
आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा) शव दाह संस्कार स्थल बनगांव ब्लाक के निर्माण में लगने वाला 23 लाख 79 हजार 616 रुपये गाँव के प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा गबन कर लिया गया है । जांच के बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर दीदारगंज पुलिस ने प्रधान व सेक्रेटरी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गयी।
सहायक विकास अधिकारी ने आरोप लगाया है कि अंत्येष्टि स्थल/शवदाह गृह निर्माण के लिए निर्गत धन से बनगांव में इसका निर्माण होना था किंतु प्रधान व सेक्रेटरी ने कुछ निर्माण किया और इसके बाद पूरे रुपये का गबन कर लिया। जिस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी की ओर से आरोप पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था किंतु ग्राम पंचायत अधिकारी शिवनाथ सरोज व प्रधान अशोक राजभर ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसपर पांच अगस्त को जिला पंचायत राज अधिकारी ने आक्रामक रूप दिखाते हुए सेक्रेटरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।और सेक्रेटरी व प्रधान के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश भी दे दिया। सहायक विकास अधिकारी मार्टीनगंज सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दोनों के विरूद्ध दीदारगंज थाना में तहरीर दी। पुलिस ने सेक्रेटरी शिवनाथ सरोज व प्रधान अशोक राजभर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी गयी है।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…