प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में करगे, विभिन्न परियोजनाओं की आज शुरुआत

अहमदाबाद (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। गुजरात, मोदी का गृह राज्य है और इस साल के अंत तक वहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में करीब तीन दशक से शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में कायम रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री सूरत में डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार और इसके पहले चरण के कार्यों का उद्घाटन करने के साथ-साथ 3,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद यहां लिंबायत क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद भावनगर जाएंगे और करीब 6,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिसमें भावनगर में दुनिया का पहला सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) टर्मिनल तथा एक ब्राउनफील्ड बंदरगाह शामिल है।

विज्ञप्ति के अनुसार, भावनगर शहर के जवाहर चौक इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री का वहां दो किलोमीटर लंबा रोड शो करने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री शाम को अहमदाबाद शहर के मोटेरा इलाके में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उनका अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में गुजरात सरकार के नवरात्रि उत्सव में भाग लेने का भी कार्यक्रम है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आधार की एक गलती से अटके 5.16 करोड़ रुपये! शाहजहांपुर के 43 हजार बच्चों को 1,200 रुपये का इंतजार

यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…

52 seconds ago

JPSC-JSSC विवादों के बीच JETET में नई व्यवस्था, 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में पारदर्शिता पर बड़ा दांव

Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…

52 minutes ago

महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

दिल्ली में महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कपड़े फाड़ने की कोशिश से…

2 hours ago

BJP की 10 सीटों पर जीत, सपा के खाते में 2; कांग्रेस खाली हाथ, जानिए तीन राज्यों का पूरा सियासी गणित

राज्यसभा चुनाव के नतीजों से बदली सियासी तस्वीर! भाजपा की बड़ी बढ़त, यूपी में बसपा…

2 hours ago