सलेमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर के खिलाफ सदर कोतवाली देवरिया में मुकदमा दर्ज हो चुका है वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर श्रीराम यादव द्वारा चुनाव के समय गलत शपथ पत्र दाखिल कर चुनाव लड़ने का मामला चुनाव के पश्चात प्रकाश में आया कुछ लोगों ने इसके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जिसमें कार्यवाही करते हुए चुनाव आयोग ने पत्र जारी कर श्री राम यादव वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा जिस पर कार्यवाही करते हुए देवरिया सदर कोतवाली में सदर कोतवाल ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। प्राथमिकी के अनुसार नगर निकाय चुनाव 2023 में शपथ पत्र प्रारूप 7 में अपराधिक कृत्य के कालम में नहीं अंकित किया गया है । जो की गलत है इसी कारण वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राम यादव पर भा दं सं 1860 के धारा 193 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आगे कार्यवाही की जा रही है ।श्री राम यादव पर पहले से ही कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है बावजूद इसके इनके द्वारा चुनाव आयोग से इस जानकारी को छुपाया गया ।इनके खिलाफ अमरेश कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

45 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

46 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

49 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

4 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

4 hours ago