ट्रैवल्स एजेंसी संचालक समेत 3 पर जालसाजी व रूपये हड़पने का केस दर्ज

खोराबार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) खोराबार इलाके के रामनगर कडज़हा स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी संचालक ने विदेश जाने वाले बेरोजगारों से 1 लाख 10 हजार रूपये की ठगी की है। संचालक व वहां के कर्मचारियों ने हवाईजहाज के टिकट पहले बुक कराया और बाद में कैंसिल करा दिया। बरोजगार युवा जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें टिकट कैंसिल होने की जानकारी हुई। जिसके बाद युवाओं ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने स्काई ट्रेवल्स एजेेंसी के मालिक चंदन कुमार, मैनेजर तहजीब अंसारी व कर्मचारी काव्या पासवान के खिलाफ जालसाजी व रूपये हड़पने के आरोप में दो अलग अलग केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार महराजगंज के परतावल धरमौली निवासी सूरज कु शवाहा ने तहरीर देकर बताया कि उसे विदेश जाना था। उसने रामनगर कडज़हां स्थित स्काई ट्रेवल्स एजेंसी पर संपर्क किया। वहां उससे 20 हजार कैश व 20 हजार कर्मचारी काव्या के गूगल पे के जरिए लिया गया। कुल 40 हजार पेमेंट करने के बाद उसे टिकट दिया गया। लेकिन विदेश जाने के दिन वहां के मालिक चंदन कुमार व मैनेजर तहजीअ अंसारी और कर्मचारी काव्या ने मोबाइल बंद कर लिया। जब वह विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा तो टिकट कैंसिल होने की जानकारी हुई।
वहीं देवरिया के भलुअनी निवासी भीम कुमार भारती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि स्काई एजेंसी संचालक ने उससे दो बार में 35-35 हजार कर कर कुल 70 हजार लिया और बीजा व टिकट दिया। लेकिन टिकट बाद में कैंसिल हो गया। आरोप है कि संचालक ने और भी युवाओं के साथ इस तरह की जालसाजी की है। पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर गुरूवार की सुबह संचालक चंदन कुमार, मैनेजर तहजीब अंसारी व कर्मचारी काव्या पासवान के खिलाफ दो अलग अलग मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago