प्रशिक्षार्थियों के लिए आयोजित हुआ कैरियर टॉक शो

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिला सेवायोजन कार्यालय बहराइच एवं एसआईआईटी ग्रुप ऑफ आईटी एण्ड मैनेजमेन्ट के सहयोग से संघारन चौराहा के निकट राम मनोहर एजूकेशनल एवं समुदाय बाल विकास सोसाईटी बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैरियर टाक का आयोजन किया गया जिसमें 55 चिन्हित प्रशिक्षार्थीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में मौजूद उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कानपुर राज कुमार तथा राम मनोहर एजूकेशनल एवं समुदाय बाल विकास सोसाईटी बहराइच के विषय विशेषज्ञों द्वारा मौजूद प्रशिक्षार्थियों को कैरियर के सम्बन्ध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्पेशल कोचिंग के 35 प्रशिक्षार्थियों को निःशुल्क पुस्तकों व स्टेशनरी का वितरण भी किया गया।
कैरियर टॉक को सम्बोधित करते हुए उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी राज कुमार ने जॉब की संभावनाओं वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी देते हुए सुझाव दिया कि निःशुल्क कोचिंग के अवसर का भरपूर लाभ उठायें। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों में स्टेनोंग्राफर्स व कम्प्यूटर आपरेटर्स के लिए अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने प्रशिक्षार्थियों को सुझाव दिया कि सकारात्मक सोच के साथ अपने प्रयासों को जारी रखें। उन्होंने कहा कि स्टेनोग्राफर्स के लिए अपने अपने ही जिले में रोज़गार प्राप्त करने की संभावना अधिक रहती है। यंग प्रोफेशनल शादमा ज़बी ने कहा कि इस सोंच के साथ अपने प्रयास को आगे बढ़ाएं कि आपके पद्यचिन्ह आगे आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणा स्रोत बन सकें। टॉक शो के अन्त में संस्थान के मुख्य कार्यकारी सुरेश चन्द्र शुक्ला ने अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षार्थियों को एकाग्रचित मन से प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुझाव दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

2 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

4 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

1 hour ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

3 hours ago