जंगल में पेड़ से टकराई कार, 3 युवकों की हुई मौत

रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ बड़ा हादसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना बहुआर मार्ग पर वन्यसती स्थान के पास रात करीब 11 बजे हुई, जब एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पलट कर चारों पहिए ऊपर की तरफ हो गए। मौके से गुजर रहे निचलौल थाने की सेकेंड मोबाइल पर तैनात एसआई रत्नेश मौर्य ने तत्काल एसएचओ को सूचित किया। थाना प्रभारी गौरव कुमार कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को निकालकर निचलौल सरकारी अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राजेश पुत्र रामानंद निवासी अहिरौली, शोभित उर्फ कलुआ पुत्र परमहंस निवासी कोटवा बाजार और देवानंद उर्फ लकडू पुत्र विश्वकर्मा निवासी भुजौली बाजार के रूप में हुई। प्राप्त समाचार के अनुसार, शोभित और देवानंद राजेश के घर रिश्तेदारी में आए हुए थे। रात करीब 10 बजे तीनों निचलौल गये थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Karan Pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

2 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

4 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

4 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

4 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

4 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

11 hours ago