संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के नंदौर-बांसी मार्ग पर एक कार रविवार की रात अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में गिर गई। जिसमें सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के गाँव तेलौरा निवासी मां-बेटे व पोते की मृत्यु हो गई। महिला जनपद स्थित मायके से लौट रही थी। दुर्घटना बखिरा-बेलहर कलां थाने की सीमा पर स्थित झुड़िया पुल पर हुआ।
मिल रही जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के तेलौरा निवासी कौशल किशोर पांडेय की पत्नी शीला देवी (55) पुत्र जितेंद्र पांडेय (30) व पोते रुद्र (4) के साथ अपने मायके बखिरा के बड़गो गांव आई हुईं थीं। रविवार की देर रात तीनों वापस अपने घर तेलौरा जा रहे थे। कार जितेन्द्र पाण्डेय चला रहे थे। अभी बखिरा-बेलहर कलां थाने की सीमा पर स्थित झुड़िया पुल पर पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर झुड़िया पुल से नीचे नाले में गिर गई। नाले में पानी होने से तीनों लोगों का दम घुटने मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने तीनों को बाहर निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नागरिकों की मदद तीनों को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों को कब्जे में ले कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
नेपाल में अवधी संस्कृति के सशक्त संवाहक: आनन्द गिरि मायालु की प्रेरक यात्रा प्रस्तुति-चरना गौर…
15 जनवरी 2026 का महा-राशिफल: आज किसकी बदलेगी किस्मत, कौन रहे सावधान? जानिए 12 राशियों…
15 जनवरी: इतिहास के वे महान व्यक्तित्व जिनके निधन ने देश को गहरी छाया में…
भारत का राष्ट्र-निर्माण विमर्श बनाम सामाजिक यथार्थ:- किसान,सांप्रदायिक हिंसा और लोकतांत्रिक परीक्षा भूमिका:- एक समग्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी…
“जब भक्त का विश्वास बना ढाल: श्रीहरि विष्णु की वह शास्त्रोक्त लीला जहाँ सत्य के…