7 मोबाइल चोरों को 11 मोबाइल के साथ, कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कैंट पुलिस एक बाल अपचारी सहित 7 मोबाइल चोरों को 11 मोबाइल 7700 रुपए नगद 305 ग्राम नशीला पाउडर के साथ पुराने पुलिस ऑफिस के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। ये झारखंड निवासी हैं जो गोरखपुर में गैंग बनाकर आसपास के जिलों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिलाता था। यह गैंग झारखंड के छोटे गरीब बच्चों को बकायदा 10 से 12 हजार रुपए महीने की सैलरी पर रखता था और फिर उनसे गोरखपुर और आसपास के शहरों में चोरी कराता था। गैंग के लोग किसी बड़े शहर में किराए का कमरा लेकर रहते थे और वहां से प्लानिंग कर आसपास के जिलों में वारदात को अंजाम दिलाते थे।
इस गैंग के टारगेट पर पैसेंजर्स भी होते थे। यह लोग पहले उनसे जान- पहचान करके दोस्ती करते थे, फिर उन्हें खाने की चीज में नशीला पदार्थ खिलाकर
बेहोश कर देते थे। इसके बाद यह गैंग उनके मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाता था।
एक बाल अपचारी समेत 7 अरेस्ट इस गैंग के 7 सदस्यों को कैंट पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर यानी कि पुराना पुलिस दफ्तर से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठकर एक जगह प्लानिंग कर रहे थे।
इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के 11 मोबाइल फोन, 305 ग्राम नशीला पाउडर और 7700 रुपए कैश भी बरामद किए हैं।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज मंडल उर्फ बाटू, सुनील महतो, परन कुमार, करन कुमार, तेतर महतो, मोहम्मद सज्जाम और एक बाल अपचारी के रुप में हुई। यह सभी तालझारी साहेबगंज, झारखंड के रहने वाले हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर विष्णु विश्नोई ने बताया, कैंट पुलिस अपराधियों की धरपकड़ की प्लानिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झारखंड से आये चोरों का गैंग कलेक्ट्रेट परिसर में बैठकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था।
पहुंचकर घेराबंदी की। सभी सदस्य बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। टीम ने घेरकर उन्हें दबोच लिया उन्होंने बताया, यह गैंग गोरखपुर समेत देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और बस्ती समेत अलग- अलग जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। इस गैंग के सदस्यों की खासियत यह है कि यह किसी भी शहर में अपना स्थाई ठिकाना नहीं बनाते। यह बाहर से आते हैं और एक-दो दिन में ही कई बड़ी वारदातों को अंजाम देकर दूसरे शहर में निकल जाते। वारदात को अंजाम गैंग के बच्चे देते थे।
दूर से बच्चों को फॉलो कर रहे गैंग के अन्य सदस्य झोला लेकर वहां से चले जाते थे। ताकि, अगर बच्चे पकड़े भी जाएं और उनकी तलाशी हो तो उनके पास से कुछ न मिले। एक शहर में एक बार वारदात करने के बाद यह गैंग काफी दिनों तक उस शहर में दोबारा कोई वारदात को अंजाम नहीं देता। ऐसे में इन्हें पकड़ना बेहद मुश्किल था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

43 minutes ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

59 minutes ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

4 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

6 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

6 hours ago