सादुल्लानगर में मिनरल वाटर के नाम पर खुले आम पानी से भरे डिब्बों की बिक्री की जा रही है

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सादुल्लानगर क्षेत्र में मिनरल वाटर के नाम पर खुले आम पानी से भरे डिब्बों की बिक्री की जा रही है। पानी की गुणवत्ता क्या है इस पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। शहर के मोहल्लों में घर व दुकानदारों से लेकर सरकारी दफ्तरों में भी पानी डिब्बा रखे नजर आ जाते हैं, लेकिन खाद्य विभाग सहित किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है कि बिक रहा पानी शुद्ध अथवा नहीं।
सादुल्लानगर क्षेत्र से लेकर गांव गांव में मिनरल वाटर के नाम से दर्जनों पानी प्लांट संचालित हैं। यह प्लांट संचालक मिनरल वाटर के नाम पर मोटी कमाई करके अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। मगर इनकी शुद्धता और तय मानकों का पालन कराने के लिए किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने अब तक कोई सुध नहीं ली है।और नाबालिक बच्चों से पानी ढूलाया जाता है। जब इस संबंध में संचालक से बात किया गया तो नाबालिक बच्चे सस्ते पैसे में मिल जाते हैं। इसलिए नाबालिक बच्चों को रखा जाता है।
इस उमस भरी गर्मी के मौसम को लेकर मुख्यालय सहित कस्बों में मिनरल वाटर का धंधा जोरो पर है। शुद्ध मिनरल के नाम पर बिक रहे पानी भरे डिब्बे आम घरों से लेकर दुकानों व सरकारी कार्यालयों में भी देखे जा सकते हैं। विक्रेताओं द्वारा ऐसे पानी को बेचने से खुले डिब्बों में पानी की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं रहती है। नगर में खुलेआम बिकने वाले मिनरल वाटर के बारे में बताया जाता है कि इस पानी को कथित शुद्ध करने के लिए लोग छोटे से कमरे में बोरिंग कराकर उस पानी को फिल्टर मशीन से निकालकर फ्रीजर में ठंडा करते है। जिसके बाद दस-बीस लीटर के डिब्बों में भरकर बिक्री के लिए तैयार कर दिया जाता है। यह मिनरल वाटर डिब्बों को संचालक बीस से तीस रुपये की कीमत तक बेच रहे हैं। जब इस संबंध में उपजिलाधिकारी उतरौला को फोन किया गया तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

8 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

9 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

9 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

10 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

10 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

10 hours ago