डीएम ने दिए जीरो बैलेंस पर छात्र-छात्राओं का खाता खोलने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद के छात्र-छात्राओं का बैंक खाता जीरो बैलेंस पर खोलने के संबंध में लीड बैंक प्रबन्धक को निर्देशित करते हुए कहा है कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु बेहतर अवसर प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी अवार्ड परीक्षाओं का आयोजन विभिन्न संगठनों द्वारा किया जाता है। उनमें से कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में इंस्पायर अवार्ड जैसी आयोजित होने परीक्षाओं हेतु छात्र-छात्राओं का किसी भी बैंक में एक व्यक्तिगत खाता होना अति आवश्यक है।
उक्त के क्रम में विभिन्न विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि बैंकों द्वारा बच्चों के जीरो बैलेंस खाता खोलने में रूचि नहीं ली जा रही। जिससे इन प्रतियोगी परीक्षाओं में जनपद का नामांकन लक्ष्य पूर्ण करने में कठिनाई हो रही है।
जिलाधिकारी ने उक्त के दृष्टिगत लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया है कि प्राथमिकता के आधार पर जनपद के समस्त बैंको में बच्चों के जीरो बैलेंस खाता खोलने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

2 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

3 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

3 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

3 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

3 hours ago