17 विकास खण्डों में तिथिवार लगेगा शिविर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया है कि जिले के समस्त दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों एवं दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान कराए जाने के उद्देश्य से विकास खंड स्तर पर बृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित होने वाले चिन्हांकन शिविर में निम्न योजनाओं/कार्यक्रमों का चिन्हांकन किया जाएगा। जिसमें कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, काकीयर इंप्लांट योजना, दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठवस्था पेंशन, यूडीआईडी प्रोजेक्ट एवं दुकान निर्माण संचालन योजना के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में तिथिवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विकासखंड बैरिया में 19 मई को, मुरली छपरा में 20 मई को, बांसडीह में 21 मई को, रेवती में 22 मई को, मनियर में 23 मई को, बेरुआरबारी में 24 मई को, पन्दह में 26 मई को, नवानगर में 27 मई को, बेलहरी में 28 मई को, हनुमानगंज में 29 मई को, गड़वार में 30 मई को, सोहाव में 31 मई को, चिलकहर में 02 जून को, रसड़ा में 03 जून को, नगरा में 04 जून को, सीयर में 05 जून को एवं दुबहड़ में 06 जून को प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक शिविर/कैंप का आयोजन किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

2 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

8 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

8 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

8 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

8 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

8 hours ago